मुंगेर, मई 27 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर में बकरीद पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। बुधवार को तारापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने की। यह भी पढ़ें- बकरीद को ले शांति समिति की बैठक, शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं पर्वबैठक की जानकारी बैठक में थाना क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। अधिकारियों ने पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। बैठक में बताया गया कि, गाजीपुर ईदगाह मैदान में गुरुवार सुबह सात बजे नमाज अदा की जाएगी। मौसम प्रतिकूल रहने पर मस्जिद में नमाज होगी। वहीं लखनपुर में सुबह छह बजे से नमाज शुरू हो जाएगी। सुबह आठ बजे तक विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग समय में नमाज अदा की जाएगी। यह भी पढ़ें-...