बकरीद को लेकर हजारीबाग में पुलिस का फ्लैग मार्च
हजारीबाग, मई 28 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। आगामी बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से हजारीबाग जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को शहर के विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा जगाना और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देना है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने शहर के मुख्य मार्ग, बड़ा बाजार, और अन्य संवेदनशील चौक-चौराहों का दौरा किया। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.