बकरीद को लेकर सेमापुर थाना में शांति समिति की बैठक
कटिहार, मई 24 -- सेमापुर। संवाद सूत्र बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सेमापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने की।बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं दोनों समुदायों के लोग उपस्थित थे। थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की।उन्होंने बताया कि बकरीद को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील सोशल मीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.