नई दिल्ली, मई 26 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता बकरीद के मौके पर नियमों का पालन करने के लिए सभी 13 जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। विकास मंत्री कपिल मिश्रा के निर्देश पर पशुपालन इकाई की रैपिड रिस्पॉन्स टीमों ने मंगलवार को दिल्ली के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, मध्य उत्तर, मध्य जिला, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम जिले के विभिन्न इलाकों और बाजारों का निरीक्षण किया। उन्होंने बकरीद पर होने वाली कुर्बानी को लेकर जारी दिशानिर्देश से लोगों को जागरूक किया एवं इनके उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जानकारी भी दी। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। यह भी पढ़ें- विहिप ने झारखंड गौवंशीय पशुओं की हत्या निषेध अधिनियम 2005 को कड़ाई से लागू करने को राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन सार्वजन...