बकरीद को लेकर सदर थाना में आज होगी शांति समिति की बैठक
गुमला, मई 23 -- गुमला। बकरीद को लेकर सदर थाना परिसर में शनिवार अपराह्न चार बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव व एसडीओ राजीव नीरज करेंगे। बैठक में शहर के गणमान्य लोग शामिल होकर त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। गुमला थाना प्रभारी ने लोगों से समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और अपने सुझाव रखने की अपील की है। इसकी जानकारी थाना प्रभारी द्वारा दी गई। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर विभिन्न थाना-ओपी में शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं बकरीद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.