शामली, मई 23 -- चौसाना। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को चौसाना चौकी पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम विनय प्रताप भदौरिया एवं पुलिस अधिकारियों ने की। बैठक में एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि खुले में कुर्बानी करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुर्बानी पर्दे में की जाए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जानवरों के अवशेष एवं रक्त को खुले में या नालियों में बहाने के बजाय जमीन में सुरक्षित रूप से दफन करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने यह भी पढ़ें- बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर वेस्ट बोकारो ओपी में शांति समिति की बैठक बताया कि बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की टीमें पूर...