पूर्णिया, मई 25 -- हरदा, एक संवाददाता। बकरीद पर्व को लेकर मरंगा थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों स्थानीय लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुर्बानी का वास्तविक अर्थ दीन-दुखियों, जरूरतमंदों और निःसहाय लोगों की सहायता करना है। उन्होंने लोगों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना या गश्ती दल को देने की अपील की। बैठक में पूर्णिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज आलम, जदयू नेता पंकज कुमार, सरपंच अजाउर रहमान, नजामुद्दीन, नाजिर, डॉ. मारूफ, मनीष कुमार भारती सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।...