देवघर, मई 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे । पर्व को देखते हुए शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी । वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी विशेष रूप से सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- बकरीद पर जिलेभर में चाक- चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्थासुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर के टावर चौक, वीआईपी चौक, बाजला चौक, बिलासी मोड...