बकरीद को लेकर लगाई गयी मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी
अयोध्या, मई 28 -- अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार गुरुवार को मनाया जायेगा। मुस्लिम संप्रदाय के शिया-सुन्नी वर्ग द्वारा जनपद के प्रमुख ईदगाहों/मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाती है और जानवरों की कुर्बानी किये जाने की परम्परा है। पर्व के अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगायी गयी है। जो अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाली मस्जिदों, ईदगाह एवं इमामबाड़ा के स्थलों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखते हुए क्षेत्र में समय से उपस्थित रहकर पुलिस व अन्य अधिकारियों एवं आयोजकों से समन्वय स्थापित कर शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए उत्तरदायी होगें। यह भी पढ़ें- त्याग व बलिदान का पैगाम देता है बकरीद का त्योहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.