रामगढ़, मई 27 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। ईद-उल-जुहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की ओर से संयुक्त जिला आदेश जारी करते हुए 27 मई से 30 मई 2026 तक जिलेभर में दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के संवेदनशील इलाकों, मस्जिदों, ईदगाहों और प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जारी आदेश के अनुसार रामगढ़, रजरप्पा, गोला, बरलंगा, पतरातू, बासल, भुरकुंडा, भदानीनगर, बरकाकाना, मांडू, कुज्जू एवं वेस्ट बोकारो थाना क्षेत्रों में दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- बकरीद पर 176 स्थलों पर अधिकारी तैनात, असामाजिक तत्वों पर नजर सभी ...