बकरीद को लेकर रतनपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
सुपौल, मई 25 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता । आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को रतनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, धार्मिक नेताओं एवं हिंदू एवं मुश्लिम समुदायों के लोगों ने भाग लिया। 27 मई को बकरीद पर्व मनाया जाना है। मौके पर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का पर्व है। इसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- बकरीद पर विधि-व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.