बकरीद को लेकर मीरगंज थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
पूर्णिया, मई 26 -- मीरगंज, एक संवाददाता। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को मीरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मीरगंज नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी एवं थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे। कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने कहा कि मीरगंज क्षेत्र हमेशा भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रहा है। उन्होंने लोगों से पर्व को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.