कौशाम्बी, जून 6 -- ईद-उल-अजहा यानी बकरीद त्यौहार की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को बकरीद का त्यौहार मनाया जायेगा। बाजार में चहलगर्मी बढ़ गई है। सभी लोग अपनी तैयारी में लगे रहे। शनिवार को सभी मस्जिद और ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बाजार में खूब रौनक रही। लोग ईद की खरीदारी के लिए निकले थे। महिलाएं हो या पुरुष सभी अपनी-अपनी जरुरत के सामानों की खरीदारी करते नजर आए। कुर्बानी के इस त्योहार के मद्देनजर बकरों का बाजार सजा रहा। शाम होते ही बाजार में बड़ी संख्या में अकीदतमंद उमड़े और खरीदारी की। बकरीद पर्व को लेकर कुछ दिन पूर्व से ही लोग तैयारियों में लगे हुए थे। शनिवार को पर्व होने की वजह से शुक्रवार को बाजार में खूब भीड़ भाड़ रही। सुबह से लेकर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.