बकरीद को लेकर भ्रामक सूचना फैलाने वाले से रहे सतर्क
पूर्णिया, मई 24 -- धमदाहा, एक संवाददाता। बकरीद को लेकर धमदाहा थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक की गई। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि बकरीद त्योहार को लेकर किसी प्रकार की भी भ्रामक सूचना को फैलाने की वजाय सीधे अनुमंडल प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय थाना प्रशासन से संपर्क करें। बकरीद की नमाज को लेकर चिन्हित किए गए सभी ईदगाह एवं मस्जिद नमाज अता किए जाने वाली जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस वल प्रतिनियुक्ति रहेगी। साथ ही अधिकारियों ने कहा बकरीद में कुर्बानी को लेकर पूर्व से जो दिशा-निर्देश है उसी को अमल करते हुए इस भी त्योहार को शांति पूर्ण मनाना है। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर मंझौल थाना में शांति समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.