लखीमपुरखीरी, मई 23 -- महेशपुर। थाना हैदराबाद परिसर मे आगामी बकरीद के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार गोला ने की। बकरीद के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार गोला भीमचन्द्र ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी मुस्लिम भाई बकरीद का पर्व मनाये। लेकिन कोई नई परम्परा मत डाले। बकरों की कुर्बानी खुले मे न दे। अगर किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो सीधे थाना प्रभारी या फिर हमसे सम्पर्क करे। इस मीटिंग थाना प्रभारी सुनील मलिक, कानून गो कमलेश त्रिपाठी, लेखपाल राम बाबू यादव, पूर्व प्रधान नवीन कुमार सहित सैंकड़ो लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन ने समिति के साथ की बैठक यह भी पढ़ें- गंगा घाट पर रखे सुरक्ष...