रुद्रपुर, मई 26 -- सितारगंज, संवाददाता गुरुवार को मनायी जाने वाली ईद-उल-अजहा के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कोतवाली में अमन-चैन कमेटी की बैठक हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया कि खुले स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति बिल्कुल नहीं होगी। सड़क पर नमाज अदा नहीं होगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मंगलवार को कोतवाली परिसर में सीओ बीएस धौनी और कोतवाल सुंदरम शर्मा की मौजूदगी में अमन-चैन कमेटी की बैठक संपन्न हुई। कहा कि किसी भी नए स्थान पर कुर्बानी देने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पुरानी और निर्धारित जगहों पर ही कुर्बानी दी जा सकेगी। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर प्रशासन की सोशल मीडिया पर पैनी नजर जिसके लिए प्रशासन से पूर्व स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। मस्जिद...