गिरडीह, मई 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के आदेश के अनुसार, सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया और अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के साथ छोटी-छोटी घटनाओं पर भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। 28 मई को जिले में बकरीद मनाई जाएगी। 27 से 29 मई तक नियंत्रण कक्ष सक्रिय: यह भी पढ़ें- संवेदनशील 508 स्थानों पर दंडाधिकारी व जवानों की प्रतिनियुक्तिनियंत्रण कक्ष की स्थापना जिले एवं अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं, जो 27 मई से 29 मई तक 24 घंटे कार्यरत...