बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी
रांची, मई 24 -- रांची, संवाददाता। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को समाहरणालय में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसपी राकेश रंजन समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में बकरीद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। महावीर मंडल, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी, अंजुमन इस्लामिया, गुरुनानक समिति और अन्य संगठनों के सदस्यों ने प्रशासन को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।डीसी यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.