बकरीद को लेकर पुलिस ने निकाला रूट मार्च
हरदोई, मई 25 -- शाहाबाद। बकरीद को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को शाहाबाद नगर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रूट मार्च कोतवाली परिसर से शुरू होकर बस स्टैंड, सर्राफा बाजार, बड़ी फील्ड, अल्हापुर तिराहा, घंटाघर, मुख्य बाजार समेत नगर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील किसी भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.