लखीमपुरखीरी, मई 26 -- बकरीद के त्योहार पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मझगई क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को पुलिस ने रूट मार्च किया। इस दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, गांवों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान एसओ अनिल पंकज ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की। साथ ही त्योहार पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखने व सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर बेरमो पुलिस-प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- बकरीद से पहले पुलिस ने पैदल मार्च निकाला यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर शहर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च ...