हरिद्वार, मई 25 -- ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बहादराबाद और सिडकुल थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की ओर से गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा न करने की अपील की। बहादराबाद कस्बा बाजार और चौकी शांतर्शाह परिसर में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान ने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दिया जाए और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने से बचा जाए। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में पर्याप्त पुलि...