बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक
बदायूं, मई 15 -- बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को लेकर थाना परिसर में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। एसपी ग्रामीण ह्रदेश कठेरिया ने कहा कि सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की बात कही। बैठक में मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, पूर्व प्रधान अब्दुल रव उर्फ भूरे, अल्तमश सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.