संभल, मई 25 -- शहर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पालिका प्रशासन ने इस बार विशेष अभियान चलाया है। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि पर्व के दौरान शहर का कोई भी इलाका गंदगी से प्रभावित न हो, इसके लिए बड़े स्तर पर संसाधनों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पालिका प्रशासन ने सफाई और कूड़ा निस्तारण के लिए कुल 114 वाहनों को मैदान में उतारा है। इनमें 37 किराये की ट्रैक्टर-ट्रालियां, 45 मिनी टिपर, 4 डंपर, 8 ट्रैक्टर-ट्रालियां, 3 जेसीबी और 2 ट्रैक्टर लोडर शामिल हैं। इसके अलावा 15 वाहनों को रिजर्व रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। बकरीद के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने क...