कुशीनगर, मई 23 -- कुशीनगर। बकरीद (ईदुज्जुहा) को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में दो सुपर जोनल, छह जोनल तथा 38 सेक्टर समेत 46 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। सभी अधिकारियों की ड्यूटी 27 मई से 29 मई तक विभिन्न तहसीलों, थाना क्षेत्रों और पुलिस चौकियों में लगाई गई है। डीएम ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहेंगे तथा स्थानीय पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज के साथ समन्वय स्थापित कर संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखेंगे। यह भी पढ़ें- कंट्रोल रूम स्थापित, शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किसी भी प्रक...