बकरीद को लेकर निगम प्रशासन अलर्ट मोड में रहा
भागलपुर, मई 28 -- भागलपुर। बकरीद पर्व के मद्देनजर नगर निगम की अतिक्रमण शाखा पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी आपात स्थिति या समस्या से त्वरित निपटने के लिए अतिक्रमण शाखा की पूरी टीम को तातारपुर गोदाम में तैनात किया गया है। अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि उनके द्वारा चंपा नदी पुल घाट का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पर्व के दौरान अवशेषों के सुरक्षित निस्तारण के लिए घाट पर विशेष गड्ढा खोदा गया है। बकरीद के दौरान निगम की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेगी। यह भी पढ़ें- 255 स्थलों पर दंडाधिकारियों और सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.