गिरडीह, मई 27 -- डुमरी, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार शाम डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डुमरी एसडीपीओ आबिद खान ने किया। इस दौरान इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर शहर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्चफ्लैग मार्च का मार्ग अनुमंडल कार्यालय परिसर से शुरू हुआ फ्लैग मार्च डुमरी, इसरी समेत दोनों थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। पुलिस प्रशासन की टीम ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की...