बकरीद को लेकर नावकोठी में फ्लैग मार्च
बेगुसराय, मई 27 -- नावकोठी, निज संवाददाता। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नावकोठी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पर्व के मद्देनजर बुधवार को सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर रामकुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने नावकोठी बाजार सहित विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने लोगों से आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि बकरीद त्याग एवं बलिदान का पर्व है, जिसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर थानाध्यक्ष मो. फिरदौस, एसआई रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर नावकोठी में फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर विकासनगर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.