हाजीपुर, मई 25 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन नगर थाना के अवर निरीक्षक कुमार प्रमोद ने किया। इस दौरान पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आपसी सौहार्द कायम रखने पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से पर्व को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। यह भी पढ़ें- बैठक में शांति व सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील प्रशासन की ओर से सभी से सहयोग बनाए रख...