औरंगाबाद, मई 25 -- देव, एक संवाददाता। देव थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष कुमार सौरभ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए। थाना अध्यक्ष ने सभी से आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि बकरीद के दिन सुबह सात से आठ बजे तक गांव की मस्जिदों एवं कर्बला में नमाज अदा की जाएगी। बैठक में बताया गया कि थाना क्षेत्र में पूर्व में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं रही है और सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाते आए हैं। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद की त्यौहार को मनाए बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष पिंटू कुमार साहिल, आलोक कुमार सिंह, लालमुनी सिंह, योगेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद सुधीर सिंह, रंजीत कुमार, मो...