सीवान, मई 28 -- पचरुखी, एक संवाददाता। थाना परिसर में बुधवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। इस दौरान बकरीद पर्व को आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर सहमति बनी। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करें। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माहौल बिगाड़ने, उपद्रव फैलाने या सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक ...