बकरीद को लेकर डीएम-एसपी ने की शांति समिति की बैठक
शामली, मई 23 -- आगामी 27 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों के धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में डीएम आलोक यादव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्योहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ को साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को हीट वेव को देखते हुए एडवाइजरी जारी करने तथा अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। यह भी पढ़ें- बकरीद पर खुले में नहीं होगी कुर्बानी : डीएम डीएम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.