गोड्डा, मई 25 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि। रविवार को ठाकुरगंगटी थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने करते हुए कहा कि बकरीद पर्व के दौरान प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को उचित स्थान पर रखें, ताकि स्वच्छता एवं शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या अशांति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, सौहार्द बनाए रखने की अपील इस दौरान क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे एवं शां...