बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र
जमशेदपुर, मई 25 -- जमशेदपुर। झामुमो की केंद्रीय समिति ने बकरीद पर्व 28 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से विशेष तैयारी सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में झामुमो की ओर से प्रशासन को एक मांग पत्र सोमवार को सौंपा गया।मांग पत्र में मुस्लिम बहुल मोहल्लों और बस्तियों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाने, बकरीद के दिन 24 घंटे निर्बाध बिजली और पानी उपलब्ध कराने, जलसंकट वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त टैंकरों से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है।इसके अलावा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु गोपनीय बल की व्यवस्था तथा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की भी मांग की गई है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ संदेशों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.