बकरीद को लेकर झरिया में पुलिस का फ्लैग मार्च
धनबाद, मई 26 -- बकरीद को लेकर सोमवार को झरिया प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर ली है। शहर में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो और झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस जवानों ने थाना मोड़ से इंदिरा चौक, बस्ताकोला, कतरास मोड़, भागा और फुसबंगला सहित कई इलाकों में बाइक से गश्त की और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। यह भी पढ़ें- शांति समिति की बैठक में बकरीद सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय सुरक्षा को लेकर जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर सुखानी व ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.