बकरीद को लेकर जगन्नाथपुर में फ्लैग मार्च
चाईबासा, मई 28 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। आगामी बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को जगन्नाथपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल कायम करना तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देना था। फ्लैग मार्च जगन्नाथपुर मुख्य चौक से शुरू होकर रहीमाबाद, मौलाननगर, उरांवसाई, डिपासाई सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः जगन्नाथपुर पहुंची। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस जवानों ने लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।फ्लैग मार्च में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जवान तथा अन्य सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी पूरे क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.