बकरीद को लेकर चैनपुर थाना में शांति समिति की बैठक
गुमला, मई 23 -- चैनपुर। आगामी बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार को चैनपुर थाना परिसर में एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं विभिन्न समुदायों के सदस्य शामिल हुए। एसडीपीओ ने लोगों से बकरीद शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाले भ्रामक और भड़काऊ वीडियो से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट या वीडियो की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। नमाज के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की गई।थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बैठक में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, एसआई राजेंद्र मंडल, मुखिया शोभा देवी सहित कई लोग मौजूद थे。 यह भी पढ़ें- बकरीद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.