बकरीद को लेकर खानपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
औरैया, मई 25 -- औरैया, संवाददाता। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कस्बा खानपुर में उप जिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहने और नई परंपरा शुरू न करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम अजय आनंद ने लोगों से बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकरीद की नमाज सड़क पर अदा नहीं की जाएगी और केवल मस्जिदों में ही नमाज होगी। यदि किसी मस्जिद में अधिक भीड़ होती है तो वहां दो या तीन शिफ्टों में नमाज अदा कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक अधिकारियों ने कुर्बानी को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा गया कि कोई भी व्यक्ति खुले अथवा सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.