मुंगेर, मई 26 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। आगामी त्योहार बकरीद (ईदुल-जुहा) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोतवाली थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजीव कुमार तिवारी ने की। इस मौके पर नगर निगम मुंगेर के वार्ड पार्षद मोहम्मद शाकिर हुसैन सिद्दीकी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे।​बैठक के दौरान मुख्य रूप से बकरीद के दिन होने वाली नमाज के समय, विभिन्न नमाज स्थलों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक चर्चा की गई। प्रशासन ने त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक ​मामले की जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद मोहम्मद शाकिर हुसैन ने बताया कि...