बकरीद को लेकर केरेडारी थाना में शांति समिति की बैठक
हजारीबाग, मई 23 -- केरेडारी,प्रतिनिधि। आगामी बकरीद पर्व को शांति ,सौहार्दपूर्ण एवं विधि व्यवस्था बनाने को लेकर शनिवार को केरेडारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने की। जबकि संचालन थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि , दोनो समुदायों व पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने कहा कि बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा गश्ती दल लगातार भ्रमण करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- बैठक में बकरीद पर शांति बनाये रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.