समस्तीपुर, मई 27 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड के पंचायत समिति सभागार में बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी ने की। मौके पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार, सीओ अरुण कुमार शर्मा व विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें- आपसी सद्भाव के साथ बकरीद मनाने का लिया निर्णय यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर विकासनगर पुलिस का फ्लैग मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...