कोडरमा, मई 23 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान धार्मिक स्थलों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। थाना प्रभारी विकास कुमार को नियमित गश्ती, पेट्रोलिंग एवं सतत निगरानी रखने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों से भी पर्व को लेकर जानकारी ली। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर विभिन्न थाना-ओपी में शांत...