बकरीद के लिए बाजारों में बकरों की मांग बढ़ी
मऊ, मई 26 -- मऊ, संवाददाता। ईद उल अजहा पर्व का उल्लास जिले में दिखने लगा है। आसमान से बरसती आग के बावजूद लोग बाजारों में पहुंचकर सेवई, कपड़ा एवं जूता चप्पल की खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा ईद उल अजहा की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों एवं ईदगाहों की साफ सफाई का कार्य भी तेज हो गया है। भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। इन सबके बावजूद ईद की खरीदारी पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ रहा है। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए सुबह एवं देर शाम के बाद खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकल रहे है। पर्व के मुख्य पकवान सेवई की बढ़ चढ़कर खरीदारी हो रही है। नगर में सेवई के विक्रेता मोहम्मद अमीन ने कहा कि 50 रुपये प्रति किग्रा से 150 रुपये प्रति किग्रा की दर से बिक्री की जा रही है। इसमें वाराणसी, कानपुर,लखनऊ एवं बरेली की सेवई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.