भागलपुर, मई 28 -- भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : गुरुवार को बकरीद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। वरीय अधिकारी भ्रमण रहे जबकि चिन्हित किए गए संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रही। एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारी ने गुरुवार की सुबह शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित मस्जिदों का निरीक्षण किया। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि संवेदनशील जगहों पर विशेष सतर्कता बरती गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस की टीम सक्रिय रही। भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- बकरीद पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, पुलिस प्रशासन अलर्ट यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा की नम...