बकरीद के बाद नूंह के दो गांवों में भिड़ंत, 12 घायल
फरीदाबाद, मई 28 -- नूंह, सरसमल गुरुवार को बकरीद की नमाज के बाद नूंह के निजामपुर और सिंगार गांव में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हिंसक झड़प हो गई। दोनों जगह लाठी-डंडे, पथराव और फरसे चलने से 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए और दोनों गांवों में पुलिस बल तैनात कर दिया है। झगड़े की वजह पुरानी चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- हरियाणा: ईद की नमाज के बाद नूंह में झड़प, 12 घायलघटनाएं जानकारी के मुताबिक पहली घटना आकेड़ा थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में हुई। यहां ईदगाह से नमाज अदा कर लौट रहे दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान पथराव और लाठी-डंडे चले। कुछ लोगों पर फरसे से हमला करने का भी आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.