बेगुसराय, मई 25 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना परिसर में रविवार की शाम बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक डीएसपी सुबोध कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन की ओर से बताया गया की बकरीद का पर्व मुसलमान भाई हर साल की तरह इस वर्ष भी शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। सरकार की ओर से भी बकरीद पर्व को लेकर कई गाइडलाइन दी गई हैं। बकरीद का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। बकरीद की नमाज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जहगों पर 6:30 बजे सुबह, 6:45 बजे, 7:00 बजे,7:15 बजे, 7:30 बजे तक ईदगाह और मस्जिदों में अदा की जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद के कुर्बानी का अन्य भाग इधर-उधर ना फेकें डीएसपी ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें तथा बकरीद पर के अवसर पर दी जाने वाले कुर्बानी का अन्य भाग इधर...