औरैया, मई 27 -- अजीतमल, संवाददाता। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी एवं सभी चौकी प्रभारियों ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में गश्त की। फ्लैग मार्च कस्बे के इस्लामनगर, फिरजनगर, अनंतराम, अटसू, मुरादगंज, दलेलनगर, चपटा और ऊंचा सहित उन इलाकों में निकाला गया, जहां बकरीद का त्योहार प्रमुख रूप से मनाया जाता है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- कटिहार: बकरीद को लेकर शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खुले स्थानों पर कुर्बानी नहीं की ज...