रुद्रपुर, मई 28 -- किच्छा, संवाददाता। बकरीद पर मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। गुरुवार को जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, नूरी मस्जिद, बंडिया, सिसैया, सिरौली, दरऊ, लालपुर आदि मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मस्जिद के मौलवी व धर्मगुरुओं ने देश की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। लोगों ने बकरीद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद का त्योहार त्याग, बलिदान और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने आपसी सौहार्द बनाए रखने और समाज में प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। यह भी पढ़ें- शहर की तमाम मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज़ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए। ...