बकरीद की नमाज को लेकर समय निर्धारित
सिमडेगा, मई 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बकरीद की नमाज को लेकर समय निर्धारित कर दिया गया है। बताया गया कि 28 मई को ईदगाह में सुबह 7:15 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। जबकि जामा मस्जिद में सुबह 6:30 बजे नमाज होगी। वहीं मौसम खराब रहने पर मदीना मस्जिद, मक्का मस्जिद, मस्जिद ए बेलाल में 7:30 बजे अदा की जाएगी। जबकि हक्की मस्जिद और मस्जिद ए खतीजतुल कुबरा में 7:15 और मस्जिद ए फातिमा में सुबह सात बजे बकरीद की नमाज होगी। वहीं रजा जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे, गरीब नवाज मस्जिद में 6:45 और गौसिया मस्जिद में सुबह सात बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। यह भी पढ़ें- दून की मुख्य ईदगाह में साढ़े सात बजे बकरीद की नमाज यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ ईदगाह में सुबह 7:45 बजे होगी नमाज यह भी पढ़ें- बकरीद पर नमाज स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.