हापुड़, मई 26 -- नगर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पालिका प्रशासन ने इस बार विशेष अभियान चलाया है। अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि पर्व के दौरान शहर का कोई भी इलाका गंदगी से प्रभावित न हो, इसके लिए बड़े स्तर पर संसाधनों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पालिका प्रशासन ने सफाई और कूड़ा निस्तारण के लिए कुल दर्जनों वाहनों को मैदान में उतारा है। इसके अलावा कई वाहनों को रिजर्व रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। यह भी पढ़ें- बकरीद के लिए सफाई, जलापूर्ति और रोशनी के विशेष इंतजाम बकरीद के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।...