बकरीद की तैयारी तेज, रोज 25 लाख रुपये से ज्यादा बकरे बिक रहे
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 मई को मनाए जाने वाले पर्व के लिए मुस्लिम समाज ने बकरों की खरीदारी शुरू कर दी है। शहर और आसपास के इलाकों में इन दिनों बकरा मंडियां सजने लगी हैं, जहां हर रोज खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। अनुमान है कि बनारस में प्रतिदिन 25 लाख रुपये से अधिक का बकरा कारोबार हो रहा है। यह भी पढ़ें- 28 मई को मनाई जाएगी बकरीद तैयारी जोरों परबकरा मंडियों की स्थिति शहर में इस समय 50 से अधिक छोटी-बड़ी बकरा मंडियां सक्रिय हैं। लोहता, मदनपुरा, नई सड़क, चौकाघाट, पीलीकोठी, आदमपुर, बजरडीहा और लल्लापुरा समेत कई इलाकों में अस्थायी मंडियां लग रही हैं। एक मंडी में औसतन प्रतिदिन करीब 50 हजार रुपये तक का कारोबार हो रहा है। इस हिसाब से हर दिन बकरों की खरीद-बिक्री का बाजार 25 लाख र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.